BHILWARA

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त


भीलवाड़ा। पुलिस थाना फुलियाकलां ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खारी नदी क्षेत्र में दबिश देकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर-लोडर को जब्त किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में की गई।


पुलिस ने बताया की 7 मार्च को खारी नदी में अवैध खनन की सूचना पर थाना फुलियाकलां से अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम बागथला के पास से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। वहीं ग्राम खेड़ा हेतम के पास खारी नदी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर-लोडर अवैध बजरी खनन व परिवहन करते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने डिटेन कर जब्त कर लिया।



जब्त किए गए सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है तथा मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग चार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिकों की तलाश जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button