श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की विद्युत सजावट।

BHILWARA
Spread the love


महावीर वैष्णव महुआ

महुआ कस्बे में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट,रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान चारभुजा नाथ, ठाकुर जी महाराज का पुजारी के द्वारा भगवान का विशेष श्रंंगार  किया जाएगा।मंदिरों में मध्यरात्रि बारह बजे भगवान कृष्ण के जन्म पर विशेष महाआरती होगी।श्रद्धालुओं को पिंजिरी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।