डाबी ( नवीन ) : थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के नेशनल हाईवे 27 पर वैन और भारी वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।घटना धनेश्वर टोल से पहले बाबा रामदेव मंदिर के पास हुई है ।
पुलिस के अनुसार सभी लोग बारां और मध्यप्रदेश के ब्यावरा से राजसमंद मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई दुर्घटना में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव बुरी तरह बिखर गए। पुलिस ने मृतकों अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद घायलों को पहले डाबी अस्पताल लाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ चार को मृत घोषित किया गया। घायलों का इलाज़ जारी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।


