डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत संधू ने एक आदेश जारी कर शहर व जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शनिवार का अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर जसमीत संधू ने जारी के आदेश में बताया कि शनिवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा के मध्य नजर रखते हुए शनिवार को अवकाश घोषित किया है उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया की अवकाश के दौरान विद्यालय स्टाफ अपनी उपस्थिति अपने विद्यालय में यथावत देंगे तथा उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
