शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने आज शाहपुरा का दौरा किया और नगर में आयोजित गणेश उत्सव गरबा महोत्सव में भाग लेकर आयोजन की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का आयोजन गणेश उत्सव समिति, शाहपुरा द्वारा किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।धीरज गुर्जर ने उत्सव के दौरान विधिवत रूप से भगवान गणेश जी के दर्शन किए और उनकी आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्सव के समापन समारोह में उन्होंने गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और आयोजकों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से: विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर,कार्यवाहक नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा ,नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, सुनील मिश्रा नगर महामंत्री,ओम प्रकाश सिंधी, वरिष्ठ नेता पप्पू जैन लसाड़िया,लादुराम खटीक, रामप्रसाद धाकड़,
यूनुस खान विकी ,यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राम सिंह मीणा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन पॉन्ड्रिक, भैरूलाल जाट, बाबूलाल गुर्जर,संजय खटीक, धर्म राज खटीक आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामाजिक एकता और धार्मिक श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला।
गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह गणेश उत्सव ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान का सशक्त उदाहरण भी बन गया।
