शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा दल आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सवारियां सेठ पहुंचा। इस आयोजन का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर ने किया।

इस मौके पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, वरिष्ठ नेता लादूराम खटीक, पप्पू जैन लसाडिया, तथा आरिफ मोहम्मद शामिल थे।
सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सचिन पायलट के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन जताया तथा उनके दीर्घायु और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
