जसवंत पारीक आकोला
आकोला कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 सितंबर से चल रही 17 वर्षीय बॉलीबॉल प्रतियोगीता रविवार को सम्पन्न हुई । प्रतियोगीता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया जिसमें बेस्ट ऑफ फाइव के सेट में खेले गए मुकाबले में फाइनल मुकाबले में जीएसएस स्कूल शाहपुरा ने गांधी विद्यालय गुलाबपूरा की टीम को 3/0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता संयोजक अमित गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में रविवार सुबह हुए रोमांचक मुकाबले में शाहपुरा टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

गुलाबपुरा दूसरे स्थान पर रही वही विद्या रामचंद्र विद्यालय पालड़ी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद विद्यालय में समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण टेलर, अध्यक्षता प्रशासक शिव लाल जाट, विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर व्यास, जमना लाल जोशी, चांद मल डाड, जगदीश बांगड़, गोविंद बांगड़, जगदीश जोशी, कृष्ण गोपाल आचार्य, शिव नारायण काबरा, पूर्व सरपंच हेमलता उपाध्याय, प्रियदर्शी पारीक, पूर्व नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य, धर्मेंद्र जोशी थे। संस्था प्रधान मनीषा पारीक, शारिरिक शिक्षक फारूक मोहम्मद ने बताया कि प्रतियोगिता में 46 टीमों के 552 छात्रों ने भाग लिया था इनमें से विजेता रही टीमों मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वही विद्यालय द्वारा भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
