जसवंत पारीक आकोला
अकोला कस्बे के निकट बह रही बनास नदी की पुलिया गत दिनों नदी में आए तेज बहाव के आगे टिक नहीं पाई और एक जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी जानकारी बडलियास पुलिस थाना को होने पर पुलिस विभाग द्वारा अपने स्तर पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर पत्थर डलवाए गए थे ताकि कोई वहां उधर से ना निकले । इसके बाद भीलवाड़ा जिला उप प्रमुख शंकर गुर्जर और कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा ने भी क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए थे ।

इसके बाद नदी पूरे उफान पर आई थी और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी पुलिया पर करीब 300 फीट की सुरक्षा दीवार ढह गई और पुलिया एक तरफ से खोखला हो गई जिस पर विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण तो किया मगर इससे आगे कुछ नहीं हुआ विभाग ने संकेतांक तक भी नहीं लगाया । पुल पर इस दौरान 3 दिन आवागमन बंद रखा गया । वर्तमान में पुलिया पर आवामन चालू है रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त पुलिया दिखाई नहीं देती है यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से केवल छोटे-छोटे पत्थर डाले हुए हैं जो काफी नहीं है । पुल पर विभाग द्वारा संकेतांक नहीं होने से कभी भी गंभीर हादसे का डर बना हुआ हे । ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तुरंत ही टूटी हुई पुलिया के दोनों तरफ संकेतक लगवाने और पुलिया को दुरस्त करवाने की मांग की है।
