विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति ने किया शस्त्र पूजन
आसींद | कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया। तहसील कार्यालय के सामने मां सरस्वती और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें दुर्गा अष्टमी और शस्त्र पूजन भी किया गया।

यह यात्रा तहसील कार्यालय के सामने मैदान से जय घोष से प्रारंभ होकर रावणा राजपूत कॉलोनी ब्यावर चुंगी नाका, सिविल लाइन महाराणा प्रताप सर्कल, लक्ष्मी नारायण बड़े मंदिर पहुंची जहां दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात यात्रा गांधी चौक, बस स्टैंड , मोहल्ला, ब्राह्मणों का मोहल्ला से होते हुए न्यू प्रेम वाटिका पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सहयोजिका का दुर्गा वाहिनी पिंकी पंवार, क्षेत्र संयोजिका दुर्गा वाहिनी लता पांडिया रहे ।

वक्तों ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा अष्टमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और संगठन शक्ति जगाने का अवसर प्रदान करती है। राष्ट्रीय सहयोजिका दुर्गा वाहिनी पिंकी पंवार ने बताया कि दुर्गा वाहिनी एक ऐसा संगठन है जो बहनों को संगठित कर समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों से जोड़ता है। इसके माध्यम से बहनें आत्मरक्षा, सेवा, संस्कार और समाज जागरण के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी बहनों से दुर्गा वाहिनी से क्षेत्र सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी लता पांडिया ने समाज में जागरूकता फैलाने, परिवार में संस्कार स्थापित करने और राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने का आग्रह किया।

दुर्गा वाहनी जिला सह सयोजिका जय श्री वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया व दुर्गा वाहिनी ने बहनों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलवाया। दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका प्रीती साहू ने सभी से स्वयं नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने का वचन दिया ।

कार्यक्रम में , विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष सुशील असरवा, विहिप विभाग मंत्री विजय ओझा, विहिप जिला मंत्री अभिषेक सर्वा, बजरंग दल जिला सयोजक मुकेश सिंह तंवर, जिला सह सयोजक अनिल वैष्णव, कमलेश सुथार, प्रखंड सयोजक दीपक रांका, नंदनी छिपा, आयुषी माली (प्रखंड संयोजिका), प्रियांशी मेवाड़ा (सह संयोजिका), सुहानी सेन, आयुष लक्ष्यकार, प्रवीण रांका, दिग्विजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।