महुआ शाखा में संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव सम्पन्न।

BHILWARA
Spread the love


महावीर वैष्णव महुआ

महुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महुआ शाखा द्वारा संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम् पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पूरी महाराज का परम् सानिध्य प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में परम्परागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ। अपने आशीर्वचन में पूज्य स्वामी जी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है तथा यह हमें धर्म, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। राष्ट्र के निर्माण में संघ का अहम योगदान रहा।
इस अवसर पर कस्बे के  गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।