विषय विशेषज्ञ वार्ता आयोजित वीर माता माणिक कवर राज.बालिका उच्च मा.वि. शाहपुरा में

BHILWARA
Spread the love


शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की विषय विशेषज्ञ वार्ता एवं हरित विद्यालय के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन विषय विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वार्ता कार डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके शुरुआत की। सभी अतिथियों का संस्था प्रधान रीता द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत डा. कुमावत ने छात्राओं को एस टी ई ए एम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला, गणित आदि विषय में किस प्रकार कार्य दक्षता हासिल कर आगे बढ़ सकती है। किस प्रकार दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त कर सकती है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी नवाचार हो रहे हैं।

किस प्रकार छात्राएं नवाचार करके जीवन में आगे बढ़ सकती है किस प्रकार स्व निर्मित यंत्रों के माध्यम से कार्य को सरलता से कर सकती है इस पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जीवन में आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण मंत्र बताए गए। एवं सरल एवं रुचिकर गतिविधियां भी करवाई गई। इसके पास चार हरित विद्यालय के अंतर्गत महेश कोली चूरिया मूरिया संस्थान के सदस्य द्वारा द्वारा जलवायु परिवर्तन पर वार्ता दी गई किस प्रकार ओजोन गैस के दुष्प्रभाव को रोका जा सकता है।ग्रीनहाउस प्रभाव की जानकारी, कैसे मौसम के अनुसार परिवर्तन नहीं होता जिसका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है उसकी जानकारी दी गई और आजकल पर्यावरण प्रदूषण के कारण जलवायु में परिवर्तन हो गया है इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। बहुत ही अच्छी वार्ता से छात्राओं को लाभान्वित किया। वार्ताकार को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न दिया गया एवं संस्था प्रधान जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ पीयूष गदिया, ज्योति, सुमन, सुनीता व्यास, राकेश कुमार खटीक, रश्मि व्यास, शकुंतला छीपा,माया कोली, सुरेंद्र सिंह बारेठ एवं कक्षा 9 से 12 की छात्राएं उपस्थित रही।