कुचामन सिटी घटना के बाद काछोला पुलिस अलर्ट मोड पर — थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई सघन नाकाबंदी, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

BHILWARA
Spread the love


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला। नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई घटना के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में काछोला थाना क्षेत्र में भी सुरक्षा के मद्देनज़र थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने राज्य राजमार्ग 134 पर लक्ष्मणगढ़ चौराहे सहित क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सघन नाकाबंदी की
थाना प्रभारी शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की विस्तृत जांच की और यात्रियों से पहचान पत्र भी मांगे। नाकाबंदी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई


पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि “कुचामन सिटी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और पुलिस दल निरंतर निगरानी रख रहा है।”
नाकाबंदी के दौरान काछोला पुलिस थाने का पूरा जाब्ता मौके पर तैनात रहा। वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की और कहा कि प्रशासन का यह कदम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और विश्वास बढ़ा रहा है
थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता और तत्परता को लेकर ग्रामीणों ने भी पुलिस दल की प्रशंसा की