आकोला बनास नदी पुलिया हुई क्षतिग्रस्त पूर्व में क्षतिग्रस्त पुलिया का बड़ा हिस्सा टूटा

BHILWARA
Spread the love


ग्रामीणों ने प्रशासन से जगह को बैरिकेट्स करने की मांग की

आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकट और बहने वाली बनास नदी में 8 सितंबर को मातृकुंडिया बांध से छोड़ा गया तेज पानी के कारण बनास नदी के पुलिया की सुरक्षा दीवार ढह गई थी।

जिससे तीन सौ फीट पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर कोटडी सार्वजनिक सड़क निर्माण विभाग सहायक अभियंता ऋषिकांत बैरवा पहुंचे और अस्थाई तौर पर अवरोध लगाकर आवागमन को सुचारू करवाया लेकिन क्षतिग्रस्त पुलिया का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह को बैरिकेट्स करवाने की मांग की है।