विक्रम सिंह @काछोला
भीलवाड़ा जिले की काछोला पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोडा चूरा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने भगुनगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार से तीन कट्टों में भरा 46 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया, जबकि वाहन चालक तस्कर मौके से फरार हो गया
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य और पुलिस उप अधीक्षक कोटड़ी रविंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में की गई

थाना अधिकारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार नंबर RJ-02-CB-7899 में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर तस्करी की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगुनगर क्षेत्र में नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर कार छोड़कर फरार हो गया।
कार की तलाशी लेने पर उसमें से तीन कट्टों में भरा लगभग 46 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ पुलिस ने कार को जब्त कर तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण संख्या 134/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस ने बताया कि फरार तस्कर की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं
