हुतात्मा दिवस पर होगा रक्तदान शिविर, संस्कार सप्ताह में रन फॉर हेल्थ व कबड्डी प्रतियोगिता
भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बड़ी बैठक बलराम व्यायाम शाला में आयोजित की गई। बैठक में हुतात्मा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर तथा संस्कार सप्ताह के तहत होने वाले रन फॉर हेल्थ और कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि अखिल भारतीय योजना के अनुसार रामजन्म मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों की स्मृति में प्रतिवर्ष देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में भीलवाड़ा महानगर में भी शहीद कारसेवक कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
बैठक में महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत, सह संयोजक पवन ठाकुर, हितेश नाथ, अभिषेक पाराशर, विकास सुवालका, रामराव, निलेश सोनी, सत्तू जी बजरंगी, ऋतिक, पप्पू, अर्जुन, देवेंद्र, राज, पिंकेश और योगेश सहित सातों प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
