भीलवाड़ा में घर में घुस महिला का गला रेता:महिला गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में शनिवार अल सुबह एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



रात तीन बजे घर में घुसा युवक

घटना शिवनगर क्षेत्र की है, जहां रहने वाली आशा कंवर के मकान में सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति घुस गया। उसने अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया और झगड़े के बाद महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।



बेटे और पड़ोसियों ने बचाया, आरोपी फरार

हमले के दौरान महिला का बेटा घर पर मौजूद था। आशा कंवर की चीख सुनकर बेटा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर युवक वहां से भाग गया। गंभीर घायल आशा कंवर को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी की पहचान अजमेर निवासी के रूप में हुई

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अजमेर निवासी नवीन (29) के रूप में हुई है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हमले की वजह की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने महिला पर हमला क्यों किया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।