राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत गीतांजली राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी  समिति काछोला की आम सभा का आयोजन

BHILWARA
Spread the love



असलम रंगरेज

काछोला बगीची के बालाजी के प्रांगण मे किया गया क्लस्टर अध्यक्ष पुष्पा कँवर ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत माला व साफा बंधा कर किया गया

इसके बाद में क्लस्टर मैनेजर विमला कँवर ने क्लस्टर की गत वित्त वर्ष की ऑडिट रेपोर्ट प्रस्तुत की व क्लस्टर के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया ब्लॉक BTC मेहराज वर्मा ने सभी महिलाओ को OSF प्रोजेक्ट के तहत कैसे महिलाये अपने अपने लघु उद्योग व व्यवसाय को छोटे छोटे ऋण लेकर आगे बड़ा सकती है सभी के बारे मे विस्तार से बताया इसके


ब्लॉक पी ए एम आई एस राजेश सैनी ने राजीविका से जुडी योजनाए, महिलाओ को राजीविका से होने वाले फायदे व सभी समूह की महिलाओ को समूह का नियमित मासिक लेन देन करने का आग्रह किया जिस से सभी योजनाओं का नियमित व सभी महिलाओ को लाभ मिल सके के बारे मे विस्तार से समूह की महिलाओं को अवगत करवाया और बचे हुए परिवार को समूह से जुड़कर लाभ लेने हेतु सभी को प्रेरित किया इसके बाद


एफ पीओ CEO देवेंद्र कनावत ने सभी महिलाओ को FPO मे सदस्यता लेने हेतु प्रेरित किया व FPO के भविष्य की कार्य योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।।
मंच संचालन कलस्टर के एआरपी बाबू लाल कुम्हार ने किया
क्लस्टर के सभी पदाधिकरी, EC सदस्य, क्लस्टर मे कार्यरत डाटा एंट्री सखी आरती प्रजापत  सभी क्लस्टर कोर्डिनेटर, भेरी बैरवा, ममता मेवाड़ा, व आशा कँवर तथा bc सखी नीतू कँवर व आई एफसीएंकर अंकित शर्मा सभी कृषि सखी, पशु सखी सहित 8 ग्राम पंचायत की 386 राजीविका से जुदी स्वयं सहायता समूह की  महिलाओ ने भाग लिया

कार्यक्रम के दोहरान कुर्सी दौड़ व अनेक प्रतियोगिताऐ महिलाओ द्वारा आयोजित की गयी जिसमे विजेता को क्लस्टर की तरफ से परितोषक दिया गया अंत मे क्लस्टर मैनेजर विमला कँवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को  समापन किया