सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्तिघटिया सामग्री से हो रहा पैचवर्क, दो दिन में उखड़ी सड़क , गिट्टियाँ बनी हादसे का कारण

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया। नरेश धाकड़ ।

उपखंड क्षेत्र में इन दिनों हाइवे सड़कों की मरम्मत कार्य चल रहा हैं, लेकिन यह काम गुणवत्ता की बजाय खानापूर्ति अधिक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़कें बनने के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी हैं।



दो दिन पहले एनएच-27 से सतकुड़िया जाने वाले मार्ग पर पैचवर्क का काम शुरू किया गया था। देवगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि नला का माताजी मार्ग पर डांबर के नाम पर केवल ऑयल डाला जा रहा है। परिणामस्वरूप सड़क पर डाली गई कंकड़-गिट्टी दो दिन में ही निकल गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-27 और सर्विस रोड के बीच बनी गहरी खाई अब भी जस की तस है। यह खाई दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि घटिया काम की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे लापरवाह कार्यों पर रोक लग सके।