अजमेर में नगर निगम के डंपर ने युवक को कुचला,:चारों टायर ऊपर से निकले, मौके पर भी दर्दनाक मौत, नाश्ता लेकर दुकान जा रहा था मृतक

BHILWARA
Spread the love


अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा सामने आया है। शहर में तेज रफ्तार में चल रहे नगर निगम के डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली थाने में इसकी शिकायत देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार अजय नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक चांदवानी(38) पुत्र हीरानंद सुबह 9:30 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। 10 बजे के करीब जोधपुर स्वीट से नाश्ता लेने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर स्थित अपनी कैंटीन पर जा रहा था। तभी गांधी भवन पर पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने पहले उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद युवक असंतुलित होकर बाइक से गिर गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। डंपर के पीछे के चारों टायर युवक के ऊपर से गुजर गए। जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।


स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जीएलएन अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

परिवार ने की कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई सुरेश चांदवानी ने बताया कि परिवार में माता-पिता के साथ ही तीनों भाई एक साथ रहते है। दीपक की शादी नहीं हो रखी थी। वह स्टेशन रोड पर कैंटीन संचालित करता था। घर से जब निकला तो नाश्ता लेकर अपनी कैंटीन पर ही जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। बड़े भाई दीपक की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस से नगर निगम के डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

CCTV में कैद हुई वारदात

गांधी भवन पर लगे सीसीटीवी में एक्सीडेंट को लेकर वारदात कैद हुई है। जिसमें तेज रफ्तार डंपर बाइक को टक्कर मार कर फरार होता दिखाई दे रहा है। वही डंपर चालक युवक के ऊपर से डंपर के चारों टायर निकलते हुए वहां से गुजर गया। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।