खास बातचीत : बिजौलिया उपखंड हटने की अफवाहों पर विधायक खंडेलवाल का बड़ा बयान उपखंड यहीं रहेगा… दुष्प्रचार फैलाने वालों को जनता समझ रही है

BHILWARA
Spread the love


बिजौलिया । उपखंड के मांडलगढ़ में विलोपन को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चाओं ने पूरे क्षेत्र में चिंताएं बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं के बाद लोग असमंजस में थे कि कहीं 2010 से सुचारू रूप से चल रहा उपखंड कार्यालय बंद न कर दिया जाए।
इसी बीच भीलवाड़ा फोकस ने इस मुद्दे पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से विशेष बातचीत की। विधायक ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा यह सब अफवाहें हैं… बिजौलिया उपखंड न तो हट रहा है और न ही इसकी कोई प्रक्रिया चल रही है।

👇 क्या बोले विधायक देखे वीडियो 👇



सरकार जनता की भावनाओं से ऊपर कोई निर्णय नहीं लेती

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि उपखंड को विलोपित करने जैसी कोई फ़ाइल, प्रक्रिया या चर्चा उनके संज्ञान में नहीं है।
उन्होंने कहा बिजौलिया उपखंड पिछले 10 वर्षों के अधिक समय से बखूबी चल रहा है। ऐसा किसी भी स्तर पर मेरे सामने नहीं आया कि इसे हटाने की बात हो रही है। हमारी सरकार बिना विधायकों से चर्चा किए ऐसा निर्णय नहीं लेती।

खंडेलवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि रिपोर्ट मंगाना, कमेटियाँ बनना और दस्तावेज़ों की जाँच होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है कुछ लोग इन्हें ‘विलोपन’ से जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है।


बिजौलिया की जरूरतों को देखते हुए उपखंड हटाने की कोई वजह नहीं

खण्डेलवाल ने कहा कि बिजौलिया की भौगोलिक और प्रशासनिक जरूरतें उपखंड को अत्यंत आवश्यक बनाती हैं । यहाँ विशाल खनिज क्षेत्र है , भीलवाड़ा और मांडलगढ़ मुख्यालय दोनों दूर हैं , 10 वर्ष के अधिक समय से उपखंड पूरी क्षमता से कार्य कर रहा है

विधायक बोले इन परिस्थितियों में उपखंड हटाने का सवाल ही नहीं उठता। जनता बिल्कुल निश्चिंत रहे-बिजौलिया उपखंड यथावत चलेगा।

दुष्प्रचार करने वालों से सावधान रहें-सरकार जनविरोधी निर्णय नहीं करती

विधायक ने साफ कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए गलत सूचनाएँ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा यह सब दुष्प्रचार है। हमारी सरकार जनता विरोधी कदम उठाने वाली नहीं। बिजौलिया उपखंड की जरूरत और उपयोगिता सरकार भली-भांति समझती है।

विकास की रफ्तार तेज, जल्द ही निकाय-पंचायत चुनावों में परचम लहराएंगे

खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ क्षेत्र आज तेज गति से विकास कर रहा है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
आगामी चुनाव में पालिका चेयरमैन, प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होगा। पूरा क्षेत्र एकजुट है और नगर निकाय व पंचायत चुनावों में परिणाम सबके सामने होंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित जोशी, और कई अधिवक्ता व कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

उपखण्ड कार्यालय के लिए समस्त जिला कलेक्टर को जारी. 👇आदेश👇