अपहरण व जानलेवा हमले की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा। कोतवाली थाना सर्कल के समेलिया फाटक क्षेत्र में युवक का अपहरण कर गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व श्यामसुन्दर विष्नोई के सुपरविजन और थानाधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस में बताया कि बीती 17 सितंबर को रामलाल निवासी माधोपुर का पुत्र लक्ष्मण जाट, जो रीको ग्रोथ सेंटर स्वरूपगंज में कार्यरत है, शाम 6 बजे काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान धनराज जाट ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। लक्ष्मण जब समेलिया फाटक पहुंचा, तभी धनराज जाट और उसके तीन साथी बिना नंबर की सफेद कार में पहुंचे और उसे जबरदस्ती कार में डालकर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने सरिया, गुप्ती, लाठी और बेल्ट से उस पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए और सिर पर भी गहरी चोटें आईं। युवक को मृत समझकर आरोपी उसे समेलिया स्कूल के पास फेंककर भाग गए।

रात करीब 9 बजे पुलिस को घायल युवक के मिलने की सूचना मिली, जिस पर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तीन वांछित आरोपियों धन्नालाल जाट, शंकरलाल जाट और राधेश्याम जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।