भीलवाड़ा फॉकस जहाजपुर,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधायक गोपीचंद मीणा ने आज जयपुर दौरे के दौरान जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र में नवीन ग्राम पंचायत के गठन हेतु।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का आभार प्रकट किया।

साथ ही बताया लाभान्वित क्षेत्रवासियों को इन ग्राम पंचायतों के गठन से स्थानीय शासन अधिक सशक्त होगा, विकास कार्यों को नई गति और पारदर्शिता मिलेगी।वही आमजन और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होगा।इस दौरान विधायक मीणा ने नई ग्राम पंचायत वासियों को भी बधाई शुभकामनाएं दी।
