भीलवाड़ा। भारतीय सिंधु सभा द्वारा आज गोविंद धाम सिंधु नगर में आयोजित सामुहिक जनेऊ संस्कारित बच्चों की शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने बताया कि शोभायात्रा यात्रा के साथ पधारे संत महात्माओं का माल्यार्पण एवं ओपरणा पहनाकर कर स्वागत किया गया। ओम प्रकाश गुलाबानी ने कहा कि शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा के साथ-साथ सभी सम्मिलित लोगों को प्रसाद के रूप मे फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वीरुमल पुरसानी, लालचंद नथरानी, परमानंद गुरनानी, हीरालाल गुरनानी, परमानद तनवानी, नरेंद्र रामचंदानी, किशोर कृपलानी, बलराम किशनानी, ढालुमल सोनी, लक्ष्मण सबनानी, दौलतराम सामतानी, कैलाश कृपलानी, कमल वेशनानी, विनोद झूरानी, हरीश सखरानी, गुलशन विधानी, जितेंद्र रंगलानी, राजेश माखीजा, मनीष सबदानी, राम खोतानी, इंद्र अवतानी आदि उपस्थित थे।
