संपर्क पोर्टल व लंबित मामलों पर जिला कलेक्टर सख्त, विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

BHILWARA
Spread the love


*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*

भीलवाड़ा,। जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से सभी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर ने डेली न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम में दर्ज समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्न समाचारों की टिप्पणी से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और विभागों को शीघ्र व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागीय कार्यवाही, योजनाओं, उनकी प्रगति व अंतर-विभागीय समन्वय की भी समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि प्रकरणों के समाधान में तेजी आए और योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता बेहतर हो।

बैठक में एडीएम सिटी प्रतिभा देवटिया, जिला परिषद के सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।