भीलवाड़ा फॉकस जहाजपुर,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधायक गोपीचंद मीणा रहे बैठक में उपस्थित।रविवार को जयपुर मे मुख्यमंत्री के निर्देशन में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक गोपीचंद मीणा शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन,जनअपेक्षाओं के साथ ही दो वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चर्चा की।

साथ ही कहा राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने हेतु हम सब निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
