बिजोलिया। महावीर जयंती के अवसर पर कस्बे में श्वेतांबर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा स्थानक भवन से प्रारंभ होकर बड़ा जैन मंदिर, पंचायत चौक व तेजाजी चौक होते हुए पुनः स्थानक भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके बाद स्थानक भवन में धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रीसंघ के सान्निध्य में नवकार मंत्र का जाप एवं पेसठिया चमत्कारी श्लोक का पाठ किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर महावीर जयंती पर्व मनाया। वहीं सामूहिक गौतम प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
