BHILWARA

माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार-सोनी

एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण कर बच्चो ने सुरक्षा की शपथ

काछोला 2 अगस्त – कस्बे में ब्रेन वेली मॉडर्न स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माँ के साथ पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल की शपथ ली। इससे पूर्व विद्यालय में माताएं अपने बच्चों के साथ श्रावण मास में लहरिया परिधान पहनकर एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया।इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका सोनी ने कहा कि छात्रों ने पूरे उत्साह से पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधे नहीं लगाओगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पर्यावरण कहां से लाओगे। स्कूल के डायरेक्टर प्रीतम सोनी ने कहा एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है और कहा कि इस अभियान में एक पेड़ लगाना माँ के नाम की स्थायी स्मृति बनाना है,जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा और कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है।इस अवसर पर प्रीतम,मोनिका सोनी,नजमा, नगमा,सिमरन,पूजा, सहित आदि माताएं उपस्तिथ थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!