प्रधानमंत्री योजना द्वारा चलाई E.V. बसो के रूट चार्ट को समय के अनुसार संचालन करनेकी मांग

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)
प्रधानमंत्री योजना द्वारा भीलवाड़ा जिले में E.V. बसो का संचालन किया गया है जिसमें नियम के अन्तर्गत 15 किमी के दायरे में ही E.V. बसो का संचालन किया जायेगा लेकिन नियमो का पालन नहीं करके 15 किमी से ज्यादा दूरी पर बिना समय सारणी व बिना परमिट के बसो का संचालन किया जा रहा है और 45 किमी दूरी तक E.V. बसो का संचालन किया जा रहा है इस विषय में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। जो कि परिवहन विभाग के नियमो का उल्लंघन है इस विषय में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।  उन मार्गों पर पहले से परमिट शुदा बसे समय सारणी के अनुसार संचालित परन्तु नगर निगम आयुक्त एवं भीलवाड़ा परिवहन अधिकारी  द्वारा राजनैतिक जनप्रतिनिधि के कहने पर हमारे उपनगरीय एवं अन्य मार्ग पर जबरदस्ती से E.V. बसो का संचालन किया जा रहा है। निजी बस एसोसियन के अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा ने बताया कि जिससे प्राईवेट मोटर मालिको को आर्थिक समस्या से जुझना पड़ रहा है और राजस्व कर भी मोटर मालिको द्वारा समय पर जमा नहीं हो पा रहा है जिससे पूर्व संचालित बसो के परिवारजन को आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी एवं जिला परिवहन अधिकारी रामकिशन चौधरी के द्वारा जनप्रतिनिधियो के दबाव में PM E.V. बसो के निर्धारित परमिट से हटकर अन्य मार्गों पर सीमा अवधि पार एवं गलत तरीके से एक गाडी को उसी रूट पर चार बार लगाया रहा है।
अतः ज्ञापन में यह मांग की गई है कि परिवहन विभाग एवं नगर निगम आयुक्त  को आदेशित करके PM E.V. बसो को उन मार्ग पर चलाया जावे जहां पर पहले से कोई यातायात हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध नहीं है और इनकी दूरी परिवहन नियमो के अन्तर्गत जो 15 किमी है वही दूरी रखी जावे। ज्ञापन देने में कैलाश जाट उपाध्यक्ष, सूरज आचार्य,रमेश शर्मा  कालू पंडित, दिलीप शर्मा ,रतनडोबा ,भंवर खटीक ,फरीद मोहम्मद असलम शेख  मेंचंद त्रिवेदी ,बजरंग सिंह राठौड़, हेमेंद् राठौर तोमर अहीर , अल्ताफ मेवाती, रतन खटीक कालू मुदडा सहित अनेक बस मालिक उपस्थित रहे।