नयानगर में विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीण सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में शनिवार को विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम पंचायत नयानगर में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया।

विधायक ने भीलों की जलेरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्ष एवं बरामदा निर्माण, फतेहनगर से गोलमगढ़ बालाजी तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण तथा फतेहनगर में विश्राम गृह निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आमजन को आवागमन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है। गांवों की आवश्यकताओं और स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास जारी है। शिक्षा, सड़क, जनसुविधा और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भीलों की जलेरी स्थित छोटा रुणिचा धाम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा ने की। इस दौरान ओम शर्मा, प्रशासक प्रतिनिधि रमेश धाकड़, GSS अध्यक्ष गोरू लाल बंजारा, मंडल उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा जोगी, भाजपा नेता जगदीश पुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल धाकड़, मंडल महामंत्री मुकेश धाकड़, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मानव तिवाड़ी, अभिषेक सर्वा, चंद्रप्रकाश भील, बूथ अध्यक्ष ताराप्रकाश बंजारा, विजय सिंह बंजारा, बहादुर जोगी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।