BHILWARA

बिजौलिया में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

बिजौलिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में जिला सह संयोजक उमेश शर्मा ने कहा कि सत्ता की लालच में आकर कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया, जिसके कारण लाखों हिंदू बेघर हुए और हजारों की जान गई। उन्होंने कहा कि इतिहास से सबक लेकर अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें एकजुट रहना होगा।

श्री वीर बजरंग अखाड़े के वरदान नायक ने युवाओं से बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की डेमोग्राफी बदल रही है, ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू होना चाहिए। भारत अब और विभाजन सहन नहीं कर सकता, भारत अखंड होकर रहेगा।

विहिप प्रखंड मंत्री दीपक गौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अखंड भारत संकल्प दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से एक है। भले ही विभाजन ने भौगोलिक दूरी बढ़ाई हो, लेकिन हमारी संस्कृति, सभ्यता और विरासत आज भी हमें एक सूत्र में बांधे हुए है।

इस अवसर पर गजु मालवीय, कमल नायक, करण सुमेर सिंह, भेरू लुहार सहित श्री वीर बजरंग अखाड़े के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!