BHILWARA

*शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने उपमुख्यमंत्री महोदया दिया कुमारी के समक्ष रखी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो की माँग*

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

गुलाबपुरा- उपखंड कार्यालय गुलाबपुरा में राजस्थान की माननीया उपमुख्यमंत्री महोदया दिया कुमारी द्वारा भीलवाड़ा जिले के सा नि विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों  के साथ बजट घोषणा के कार्यो व अन्य विकास कार्यो की समीक्षा व प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम  बैरवा ने शाहपुरा-बनेडा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़को, सांगानेर-भीलवाड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के शीघ्र निर्माण की माँग रखी, शाहपुरा के पिवनिया तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, पिवनिया तालाब के बीच स्थित बगरू तक पुलिया (ब्रिज) निर्माण की माँग रखी, बजट घोषणा द्वारा धनोप माता मंदिर के विकास कार्यो व चलानिया भैरूनाथ मंदिर के विकास कार्यो की घोषणा को शीघ्र क्रियान्वयन की माँग रखी, तथा क्षेत्र में भवनहीन आंगनबाड़ियों के भवन निर्माण व क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ियो के जीर्णोद्वार की माँग रखी, डीएमएफटी से GC 12 में अनुमोदित सड़को, स्कूल भवन, स्कूलों के कक्षा-कक्षों, तालाबो के जीर्णोद्वार, आदि कार्यो की वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करवाने की माँग रखी। जिस पर माननीया उपमुख्यमंत्री महोदया ने शीघ्र कार्यो के निष्पादन हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया। माननीया उपमुख्यमंत्री महोदया का बहुत बहुत आभार और धन्यवाद। साथ ही बैठक में भीलवाड़ा लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, आसिंद विधायक झब्बर सिंह सांखला, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा जसमीत सिंह सन्धु सहित जिले के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात उपखंड कार्यालय गुलाबपुरा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!