BHILWARA

उपखंड अधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।


महावीर वैष्णव महुआ



महुआ कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति शाखा भीलवाड़ा के बैनर तले शुक्रवार को बिजौलिया,मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के कृषि विभाग कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सोपा इस दौरान कर्मचारियों ने सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की घोषणा  की !ज्ञापन में बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक कर्मचारी किसी भी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों में भाग नहीं लेंगे एवं राजस्व विभाग के फसल कटाई प्रयोग भी ऑनलाइन नहीं किए जाएंगे !जिन्हें अब आंदोलन की अवधि में ऑनलाइन नहीं किया जाएगा इस मौके पर सभी सहायक कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक ,कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे! कृषि विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा!

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!