BHILWARA

काछोला में लगातार बारिश से आमजन परेशान


काछोला 22 अगस्त -कस्बे में बीते तीन दिन से शुरू हुई बारिश से आमजन अस्त व्यस्त हो गया है।कस्बे सहित खेत मार्ग व निचले इलाको में जल भराव हो गया,कई रास्ते अवरुद्ध हो गए।क्षेत्र के काछोला पारोली मार्ग,कंकरोलिया पुलिया पर बनास नदी का बहाव तेज होने से पुलिया पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है।तेज बारिश से गांवों में लोग अपने व सामान के बचाव को लेकर इधर से उधर रख सुरक्षित स्थान पर रख रहे है।बारिश के चलते नायब तहसीलदार कैलाश चन्द्र मीणा,थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी,गिरदावर प्रकाश मूंदड़ा,पटवारी रामकिशन जाट,पटवारी चन्द्रवीर सिंह,आदि क्षेत्र में आमजन को बहाव क्षेत्र व बनास पुलिया की तरफ नही जाने के निर्देश दे रहे है।

काछोला फोटो कैप्शन काछोला कस्बे में बारिश का नजारा ‌।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!