BHILWARA

सवाईपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से छलके एनिकट


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, खरेड़, पिथास सहित अन्य कई गांवों में मंगलवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से क्षेत्र के जलाशयों में पानी की आवक शुरू हुई । क्षेत्र में दोपहर 1 बजे मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो लगातार 2 घंटे तक चला, इस दौरान स्कूल से घर जाने के लिए छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, 2 घंटे में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई । क्षेत्र की प्रमुख कोठारी नदी सहित अन्य जलाशयों में पानी की आवक शुरू हुई । क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव के शिव सागर तालाब के ऊपर बने एनिकट पर 5 इंच की चादर चलने से तालाब में अच्छी खासी आने की हुई । मूसलाधार बारिश से खेत पानी से लबालब हो गई ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!