BHILWARA

खेत पर काम करने गए युवक ने पिया विषाक्त, हालत नाजुक

बिजौलिया।

क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में आज सुबह एक युवक ने मौत को गले लगाने के लिए विषाक्त पी लिया । खेत पर काम करने गए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवाई पी है । घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

👇 वीडियो देखे 👇

परिजन मुकेश धाकड़ ने बताया की उमाशंकर (32) पुत्र प्यारचंद धाकड़, खेत में मक्का की फसल काटने की कहकर गया था। इसी दौरान उसने खेत पर अचानक जहरीला द्रव्य पी लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने तुरंत उसे कस्बा स्थित उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद युवक को गंभीर स्थिति में भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उमाशंकर किसान है , जिसके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक घटी इस घटना से परिवारजन और गांव के लोग सदमे में हैं। फिलहाल जहर पीने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!