BHILWARA

आरयूआईडीपी जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को एफएसटीपी व स्वच्छता की दी जानकारी

शाहपुरा । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता इकाई द्वारा राजमाता मणिक कंवर राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता व एफएसटीपी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के फायदों की जानकारी दी गई।

कैप जयपुर इकाई से सौरभ पांडे ने छात्राओं को बताया कि साफ-सफाई से मच्छर-मक्खी जनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया से बचा जा सकता है। साथ ही बताया गया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकले मल-जल को जाजपुर रोड स्थित एफएसटीपी में ले जाकर ट्रीट किया जाएगा और उससे खाद बनाई जाएगी, जिससे वातावरण स्वच्छ रहेगा।

कार्यक्रम में हैंड वॉशिंग के 10 स्टेप भी सिखाए गए।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह राणावत, प्रहलाद गुलपारिया, प्रधानाचार्य रीटा धोबी सहित शिक्षकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में 200 छात्राओं ने भाग लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!