BHILWARA

ढ़ेलाणा में भैरुनाथ की ज्योत व झंडा निकाला


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में नवरात्र के उपलक्ष पर बुधवार को भेरुनाथ का झंडा व ज्योत निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद भेरुनाथ के मंदिर में पहुंचे ।

पुजारी गोवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया की बुधवार को नवरात्र के उपलक्ष पर भेरुनाथ का झंडा व ज्योत निकाली गई, जिसमें प्रातः 7:15 बजे डीजे व ढोल नगाड़े के साथ भक्तगण कोठारी नदी किनारे स्थित बन्नी के देवनारायण मंदिर पर पहुंचे, जहां से प्रातः 9:15 बजे भेरुनाथ की ज्योत व झंडा प्रारंभ हुआ, जो डीजे व ढोल नगाड़े के साथ बन्नी की माताजी, रावला चौक, शिव मंदिर, सगस जी मंदिर सहित गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए भेरुनाथ मंदिर पर पहुंची, जहां सुबह 11:15 बजे भेरुनाथ मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया, शोभायात्रा में भक्तगण नाचते गाते हुए चले ।

इस दौरान देवनारायण, सगस जी, भेरुनाथ आदि कई देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए चले । इस दौरान देवा जाट, होकम सिंह, सोहन दरोगा, रघुनाथ सिंह, सम्पत दरोगा, बहादुर दरोगा, अंबालाल जाट, गोपाल सेन, शंकर सिंह, भेरू सिंह, भैरु जाट, कैलाश दरोगा, प्रभु लाल जाट, नारायण जाट, भवानी शंकर दरोगा, श्यामलाल जाट, बहादुर सिंह, देवराज सिंह आदि कई मौजूद रहे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!