BHILWARA

भारत विकास परिषद का कीर्तिमानः 45 में से 43 शाखाओं ने आयोजित की ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा

भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रांत महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ ने समस्त शाखा प्रभारियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रांत की कुल 45 शाखाओं में से पहली बार 43 शाखाओं ने शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया, जिसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम में भी मिली ऐतिहासिक सफलता पर सभी शाखाओं को बधाई दी।
महासचिव ने कहा कि सभी प्रभारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, जिसका यह परिणाम है। महासचिव ने शाखा प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपनी प्रभार वाली शाखाओं के नियमित संपर्क में रहें। उन्होंने 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा, जिनमें मुख्य रूप से ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच और राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से पूर्व करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, सभी शाखाओं को न्यूनतम 11 विद्यालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम करवाना, मासिक रिपोर्ट समय पर भेजना और संस्कृति सप्ताह का आयोजन सुनिश्चित करना आवश्यक है। शाखाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम, दस निर्धन परिवारों के उन्नयन हेतु प्रयास, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण तथा स्थायी प्रकल्प का संचालन करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है। महासचिव ने भरोसा जताया कि प्रभारियों के सप्ताह में मात्र दो फोन कॉल भी शाखाओं में अधिक ऊर्जा और सक्रियता लाएँगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!