BHILWARA

उद्भवन 2.0 का आयोजन 6–7 अक्टूबर को संगम यूनिवर्सिटी में


छात्रों के स्टार्टअप्स को शुरू करने का मंच

भीलवाड़ा,  संगम यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में संचालित संगम आईटीबीआइ (इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेटर)  “उद्भवन 2.0” का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर 2025 को संगम यूनिवर्सिटी परिसर, भीलवाड़ा में करने जा रहा है।दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, निवेशकों व संसाधन व्यक्तियों से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य, पैनल चर्चा, स्टार्टअप प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ तथा नेटवर्किंग सत्र शामिल होंगे।
संगम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बताया की यह आयोजन न केवल युवाओं की उद्यमशीलता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि राजस्थान में नवाचार और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने में संगम यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगा।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज कुमावत ने बताया की कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा अपने बिज़नेस आईडिया को प्रदिर्शित कर नकद पुरस्कार और और अपने स्टार्टअप हेतु सरकारी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

संगम आईटीबीआइ के सीईओ राजस्व कौशिक ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप संस्थापकों, इनक्यूबेशन विशेषज्ञों और इकोसिस्टम एनेब्लर्स की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि उद्भवन 2.0 का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर नए स्टार्टअप्स को सशक्त मंच प्रदान करना और उन्हें आवश्यक संसाधन, नेटवर्किंग तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों को उद्योग विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद और सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा मिलेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!