BHILWARA

डोडा-चूरा तस्करी मामला : फरार दंपती गिरफ्तार, केस दर्ज होने के बाद छोड़ दिया था घर व गांव

भीलवाड़ा । डोडा-चूरा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दंपती को आसींद पुलिस ने डीएसटी की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पति इस तस्करी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल था, जबकि जिस स्कूटी से मादक पदार्थ ले जाया जा रहा था, वह पत्नी के नाम पंजीकृत थी।

आसींद थाना पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2023 को नाकाबंदी के दौरान स्कूटी पर ले जाया जा रहा 22 किलो डोडा-चूरा जब्त किया गया था। उस समय पुलिस ने नीमच जिले के सूरज धाकड़ को गिरफ्तार किया था, जबकि साथ में मौजूद गुलाना निवासी शोभालाल पुत्र ऊंकार धाकड़ नाकाबंदी की भनक लगते ही स्कूटी से उतरकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए शोभालाल और उसकी पत्नी सुनीता धाकड़ ने अपना घर और गांव छोड़ दिया था तथा दूसरे गांव में किराये के मकान में रहने लगे थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और डीएसटी की सहायता से दोनों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सुनीता धाकड़ के नाम पर पंजीकृत थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!