BHILWARA

एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान का शुभारंभ, प्रशासक राधा राजू गाडरी ने किया पौधारोपण , ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगाए जाएंगे 7100 पौधे


शाहपुरा (पेसवानी)।

बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के बीच “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान की शुरुआत गुरुवार को इंटमरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में की गई। अभियान का शुभारंभ पंचायत की प्रशासक राधा राजू गाडरी ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति को पौधारोपण कर उसका संरक्षण करना चाहिए।

ग्राम पंचायत द्वारा इस अभियान के अंतर्गत कुल 7100 पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक राजकीय विद्यालय में 100-100 पौधे लगाए जाएंगे, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी भामाशाहों, विद्यालय प्रबंधन समिति (SDMC/SMC) और अभिभावकों को दी गई है। इस उद्देश्य से पंचायत प्रशासन ने सभी स्कूलों में बैठकें कर संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, खेल मैदानों, श्मशान घाटों और धार्मिक स्थलों पर भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश पंचायत क्षेत्र के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं स्टाफ को दिए गए हैं।

इस अवसर पर किसान नेता राजू गाडरी, आयुर्वेद प्रभारी डॉ. मुक्ता प्रभा, योग प्रशिक्षिका रबिया बानू, ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, सहायक सचिव देवीलाल बैरवा, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक विमल कुमार कोली, कृष्णा चैचानी, सहकारी समिति व्यवस्थापक रामप्रसाद बलाई, सहायक नासिर मोहम्मद सहित पंचायत स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!