BHILWARA

दिवाली बाद से घर बैठे पट्टा पाओ अभियान चलेगा:दिवाली से पहले शहरी सेवा अभियान बंद होगा, फिर घर से ऑनलाइन पट्टे



प्रदेश में 17 सितंबर से चल रहा सबसे बड़ा अभियान ‘शहरी सेवा शिविर’ दिवाली से पहले बंद हो जाएंगे। करीब एक सप्ताह काम नहीं चलेगा। दिवाली बाद नए सिरे से घर बैठे पट्टा पाओ अभियान चलेगा। उसमें कोई भी शहरी ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे पट्टा या अन्य कार्य के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनको जेडीए या निकाय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि अंता उप चुनाव और शहरी सेवा शिविरों की धीमी गति को देखते हुए सरकार यह अभियान आगे बढ़ाने जा रही है। लेकिन मंत्री का कहना है कि प्राप्त आवेदनों और पेंडेंसी को देखते हुए आगे फैसला लेंगे। लेकिन 17 अक्टूबर के बाद सरकार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन से पट्टे देने का कार्य करेगी। 16 सितंबर से चल रहे अभियान में प्रदेश में 15 हजार से अधिक पट्टे दिए गए और 34 तरह के कार्यों के आवेदन लेकर निस्तारण किया गया। आवासीय पट्टे, ऋण योजनाओं की स्वीकृति एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!