BHILWARA

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिजौलिया। मानव तिवाड़ी

कामा बाइपास पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने ट्रेलर का पीछा भी किया, लेकिन चालक ने उन पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला।

कामा निवासी बबलू ने बताया कि उसके काका दिनेश रेगर (पुत्र चुन्नीलाल) और उनके साथी सागर धाकड़ (पुत्र हीरानंद), निवासी गणेशपूरा, रात 9 बजे चाय पीकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कामा बाइपास के चौराहे पर एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के तुरंत बाद दोनों को कस्बे के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया, जबकि सागर की हालत नाजुक बनी हुई है।

दोनों युवक क्षेत्र में चालक के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!