BHILWARA

नगर विकास न्यास द्वारा निष्पक्ष रूप से आवंटित भूखण्डों से जिले वाससियों में उत्साह की लहर



वस्त्रनगरी वासियों ने लॉटरी के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन का व्यक्त किया आभार

भीलवाडा। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सानिध्य में हाल ही में नगर विकास न्यास द्वारा आयोजित लॉटरी में सफल हुए आवेदकों ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

[metaslider id=”6401″]



सफल आवेदको ने जिले में सयुक्त रूप से आभार यात्रा निकाली एवं उनकी इस भाग्यशाली जीत को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम बताया।

इस दौरान विजेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मन्शा के अनुरूप 16 अक्टूबर 2025 को स्वायत शासन मंत्री झंबर सिंह खर्रा के आतिथ्य में लॉटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रूप से आयोजित किया गया

[metaslider id=”6448″]

जिसमें उन्हें अपनी किस्मत का मीठा फल मिला है। उन्होंने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के नेतृत्व में कार्य कर रहे जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास की निष्पक्ष भूमिका की भी सहराना की जिसने इस प्रक्रिया को सूचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला कलक्टर संधू ने लॉटरी के सफल आवेदको को बधाई  प्रेषित की साथ ही अन्य आवेदकों द्वारा दर्ज कराई गई आपतियों पर भी पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से संज्ञान लेने की बात कही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!