BHILWARA

कांग्रेस MLA के लिए SDM पर भड़के किरोड़ी, बोले-कराऊंगा इलाज:सीएम से कहूंगा, ऐसा अफसर किस काम का, जो स्थिति बिगाड़े


कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कोटा में कांग्रेस विधायक के धरने पर बैठने के मुद्दे पर SDM पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- पीपल्दा से कांग्रेस विधायक चेतन पटेल इटावा में फसल खराबे के मामले में ज्ञापन देने गए थे। मेरे पास फोन आया कि SDM ऑफिस से बाहर नहीं आए तो हम धरने पर बैठ गए। किरोड़ी ने कहा कि लोकतंत्र है, बैठना चाहिए। उन्होंने भूख हड़ताल चालू कर दी।



कृषि मंत्री ने कहा- मैंने सीएस को कह दिया कि ऐसा एसडीएम किस काम का जो स्थिति को बिगाड़े। जनप्रतिनिधि तो जनप्रतिनिधि होता है। आज हमारा राज है, कल किसी और का आ जाए। मैं SDM का भी इलाज कराऊंगा, ऐसे नहीं चल सकता। मैं सीएम को कहूंगा।

किसानों के मामले में कांग्रेस या भाजपा नहीं होता
कृषि मंत्री गुरुवार रात कोटा में एयरपोर्ट के सामने छात्रपुरा स्थित हॉस्टल में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- कल ही मैंने सीएस और कलेक्टर से बात की। आश्वस्त किया कि जितना खराबा हुआ है, उसका पैसा दिलाएंगे। मुझे तो मदद नहीं करनी थी, क्योंकि वह कांग्रेस का विधायक था, लेकिन वह किसानों के हक की बात कर रहा था और किसानों के मामले में कांग्रेस या भाजपा का विचार नहीं होता।

SDM ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे थे
चेतन पटेल 30 अक्टूबर को इटावा SDM को ज्ञापन देने गए थे। SDM ऑफिस से बाहर नहीं आए तो उनके रवैये से नाराज होकर इटावा एसडीएम ऑफिस के बाहर विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद 5 नवंबर को SDM धरना स्थल पर पहुंचे, तब धरना खत्म हुआ।

जेल में कंवर लाल से मिलकर आया, किसी की हिम्मत नहीं होती
अंता उपचुनाव को लेकर किरोड़ी ने कहा- पार्टी ने आदेश दिया कि आप अंता पहुंच जाओ। वहां भाजपा प्रत्याशी जीत गया तो मैं मजबूत होऊंगा, कद बढ़ेगा। दिल्ली तक मैसेज जाएगा। हार गया तो क्या होगा। आप सब जानते हो। शुक्रवार सुबह मैं अंता जाऊंगा, सब मेरे साथ चलें।

उन्होंने कहा कि प्रमोद जैन भाया के बारे में आप जानते ही हो, व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाना चाहता। लेकिन वहां हमारे भाई चुनाव जीते थे, जो इस समय जेल में हैं कंवर लाल मीना। मैं उनसे जेल में मिलकर आया हूं, कोई नहीं जाता, हिम्मत नहीं होती। मैंने अपने अंतर मन से कोई कसर नहीं छोड़ी कंवर लाल की मदद करने में, लेकिन कोर्ट का मामला था। उन्होंने कहा- जातिवाद व क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद देश के लिए घातक है।

मैं 74 साल का जवान हूं
किरोड़ी बोले- मैं आया तो अभी बच्चे नारा लगा रहे थे, बाबा तुम संघर्ष करो। आप ही बताओ ये संघर्ष की उम्र है क्या, लेकिन सुनो मैं 74 साल का जवान हूं। जवानी का एक उदाहरण देता हूं, आमागढ़ में जब अपने मान-सम्मान पर चोट आई थी, और वहां किले पर चढ़कर झंडा फहरा दिया था। सरकार ने सारी ताकत लगा दी थी। गहलोत ने कहा था कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। तब मेरी उम्र 69 थी, आज 74 हो गई। इन 5 साल में हर मामला उठाया।

पेपर लीक में 76 थानेदार और RPSC के दो मेंबर जेल की हवा खा रहे हैं। जो भी पेपर लीक हुआ, उसका मुद्दा मैंने उठाया, यह सब आपकी ताकत से।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!