BHILWARA

मनप्रीत हिसार जेल से गिरफ्तारः तंबाकू व्यापारी के अपहरण और फिरौती की साजिश में था वांछित


भीलवाड़ा । तंबाकू व्यापारी अशोक भंडारी के अपहरण और फिरौती की योजना बनाने तथा अवैध हथियार रखने के मामले में 2022 से फरार चल रहे हरियाणा के फतेहाबाद जिले के अरवार निवासी मनप्रीत सिंह 26 पुत्र हरमीत सिंह को मांडल पुलिस ने हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर भीलवाड़ा ले आई।

2022 का मामला, तभी से थी पुलिस को तलाश

पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में व्यापारी के अपहरण की योजना तैयार की गई थी। इस साजिश में जगदीश कुमावत, भंवर गुर्जर, दशरथ रावत और प्रवीण शर्मा शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने हरियाणा से मनप्रीत सिंह और कपिल देव को बुलाया था।

अवैध हथियारों के साथ पहुंचे थे

दोनों आरोपी दो पिस्टल और पांच राउंड लेकर भीलवाड़ा पहुंचे थे। वारदात से पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगदीश, भंवर, दशरथ और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया था।

हथियार छोडक़र फरार हुए थे आरोपी

पुलिस का कहना है कि मनप्रीत और कपिल देव, वारदात से पहले अपने हथियार और कारतूस जगदीश और भंवर के पास छोडक़र फरार हो गए थे। बाद में ये हथियार दोनों आरोपितों से बरामद कर लिये गए।

हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा

मामले में मनप्रीत की पुलिस को लगातार तलाश थी। उसके हिसार जेल में बंद होने की जानकारी मिलने पर मांडल पुलिस टीम वहां पहुंची और प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे गिरफ्तार कर यहां ले आई। पुलिस के अनुसार मनप्रीत अपहरण की योजना और अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित था।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!