BHILWARA

अवैध बजरी परिवहन पर काछोला पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी के निकट से बजरी से भरी दो ट्रैक्टर–ट्रॉली को जब्त किया है संध्याकालीन गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल सोनी को नदी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, जिस पर तुरंत दबिश देकर वाहन पकड़े गए


थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि  जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर–ट्रॉली बिना वैध परिवहन अनुमति के बजरी ले जा रहे थे कार्रवाई के बाद पुलिस ने संपूर्ण मामला खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया है
थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम लगातार नदी क्षेत्र में गश्त बढ़ा रही है, ताकि खनन माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!