BHILWARA
अवैध बजरी परिवहन के दौरान एस्कॉर्ट करती कार सहित दो डम्पर जब्त, एक गिरफ्तार

शक्करगढ़ । अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी पुरणमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन वाहनों को जब्त किया है । इनमें से दो डम्पर अवैध बजरी से भरे हुए थे , जिन्हें एस्कॉर्ट करती हुई एक स्विफ्ट कार पकड़ी गई।

कार्रवाई के दौरान एक डम्पर चालक सोनु कुमार पुत्र रामदेव योगी (20 वर्ष), निवासी कछनारिया, हिंडोली, बूंदी को मौके से गिरफ्तार किया गया। अन्य दो वाहन चालक मौके से फरार हो गए।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है ।



