BHILWARA

चोरी की वारदात का किया खुलासा, मास्टर चाबी से बाइक उड़ाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने कम समय में ही आरोपी को पकड़कर केस का खुलासा कर दिया।


पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को सफातुल्ला पुत्र करीमुल्ला कुरैशी निवासी मोहम्मदी कॉलोनी, भीलवाड़ा ने मामला दर्ज कराया कि 13 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे उसकी बाइक किराये के मकान के सामने लॉक लगाकर खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम शोयल खान उर्फ शोहेल है, जो अपने पास मास्टर चाबी रखकर लॉक खोलकर वाहन चुराता था। पुलिस के अनुसार आरोपी कई वारदातों में शामिल हो सकता है, जिसकी जाँच जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!