BHILWARA

सीएम बोले-आजादी में एक ही परिवार का योगदान-गुणगान होता रहा:मदन राठौड़ ने कहा-उस समय स्वतंत्र रहना चाहती थी जोधपुर-रियासत, पटेल ने भारत में मिलाया


CM भजनलाल शर्मा ने कहा- सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो लक्ष्य बनाया, उसे पूरा किया। लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि जिस महापुरुष ने देश के लिए इतना कुछ किया, उसे भुला दिया गया। CM ने आगे कहा-

आजाद भारत के इतिहास के पन्नों में उनके इतिहास को मिटाने का काम किया गया। वह जिस सम्मान के हकदार थे, उन्हें वो सम्मान नहीं दिया गया।

भजनलाल ने कहा- अभी तक किन लोगों को महिमामंडित किया जाता रहा है, यह आप सभी जानते हैं। इतना ही नहीं, उनके योगदान को भी जानते हैं। लेकिन देश की आजादी में केवल एक ही परिवार का योगदान और उसका गुणगान किया जाता रहा हैं।



लेकिन आज समय बदल गया है। आप देख रहे है कि लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। उनके नेतृत्व में बीजेपी सरकार आज उन्हें उचित सम्मान दे रही हैं।

आज सरदार पटेल की प्रतिमा, विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में जानी जाती है। CM भजनलाल शर्मा ने आज अमर जवान ज्योति से सरदार@150 यूनिटी मार्च के तहत यमुना प्रवाह यात्रा के तहत आयोजित एक समारोह में यह बात कही।

भजनलाल शर्मा ने कही ये 2 अहम बातें..

1 भजनलाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। सरदार पटेल का अधूरा सपना प्रधानमंत्री ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया। प्रधानमंत्री भारत को एक सूत्र में बांध रहे हैं। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक आज भारत एक हो रहा है।

2 भजनलाल ने कहा- सरदार पटेल के योगदान को सम्मान देते हुए विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में गरीब कल्याण, विकास योजनाओं, आतंकवाद-नक्सलवाद का खात्मा तथा विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ने जैसे अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है तथा दुनिया के सबसे बड़े लीडर के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है।

जोधपुर रियासत स्वतंत्र रहना चाहती थी

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तन, मन, धन लगाकर साम, दाम, दंड, भेद जैसे सभी प्रयोगों से इस देश को एक करने का काम किया। उस समय हैदराबाद के निजाम पाकिस्तान में मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बल प्रयोग करके हिंदुस्तान में जोड़ा गया।

जोधपुर रियासत भी उस समय स्वतंत्र रहना चाहती थी, पर उसे भी भारत में मिलाया गया। तभी आज मैं भी हिंदुस्तान का अंग हूं और मुझे इस बात का गर्व है। सरदार पटेल ने टुकड़ों-टुकड़ों में बंटे देश को एक करने का काम किया था।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!